Ganesh Visarjan Vidhi in hindi
गणेश-गणपति विसर्जन | Ganesh Visarjan Vidhi गणपती महोत्सव की यह धूम चतुर्थी से आरंभ होकर अनंत चतुर्दशी तक चलती है| हिन्दू शास्त्रों के अनुसार इस व्रत के फल इस व्रत के अनुसार प्राप्त होते हैं| भगवान श्री गणेश को जीवन की विध्न-बाधाएं हटाने वाला कहा गया है और श्री गणपति जी सभी कि मनोकामनाएं पूरी करते है| गणेशजी को सभी देवों में सबसे अधिक महत्व दिया गया है| कोई भी नया कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व भगवान श्री गणेश को याद किया जाता है| भाद्रपद मास की चतुर्थी से आरंभ भगवान गणेश उत्सव भाद्रपद मास की अनंत चतुर्दशी तक चलता है| दस दिन तक मनाए जाने वाले गणेश जन्मोत्सव का बहुत महत्व होता है| गणेश महोत्सव की धूम भारतवर्ष में देखी जा सकती है| इस महत्वपूर्ण पर्व के समय देश भर में गणेश जी के पंडालों को सजाया जाता है मूर्ति स्थापना के साथ गणेश जी का आहवान किया जाता है| सभी लोग भगवान गणेश जी की छोटी-बडी़ प्रतिमाओं की स्थापना अपने सामर्थ्य अनुसार घर या मंदिरों में करते हैं| भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन सिद्धि विनायक व्रत भक्ति और उल्ल्लास से पूर्ण होता है| इस पर्व की धूम चारों ओ...