Ahoi Ashtami Vrat katha 2018 | Date Time | Importance
अहोई अष्टमी व्रत कथा, पूजा विधि व उद्यापन विधि अहोई अष्टमी व्रत करवा चौथ के ठीक4 दिन बाद कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है। इसे अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है। जिस वार की दीपावली होती है अहोई आठें भी उसी वार की पड़ती है। इस व्रत को वे स्त्रियाँ ही करती हैं जिनके सन्तान होती हैं। यह व्रत संतान की लम्बी आयु और सुखमय जीवन की कामना से किया जाता है। अहोई अष्टमी 2018| Date and Time होई अष्टमी के दिन यानी 31 अक्टूबर को पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:45 से 7:00 बजे तक है। अहोई अष्टमी पूजा विधि| जिन स्त्रियों वह व्रत करना होता है वह दिनभर उपवास रखती हैं। सायंकाल भक्ति- भावना के साथ दीवार पर अहोई की पुतली रंग भरकर बनती हैं | उसी पुतली के पास सेई व सेई के बच्चे भी बनाती हैं।आजकल बाजार से अहोई के बने रंगीन चित्र कागज भी मिलते हैं। उनको लगाकर भी पूज...