Posts

Showing posts with the label download Shree Ganga Mata ji ki Aarti

Shree Ganga Mata ji ki Aarti

Image
श्री गंगा जी की आरती  ॐ जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता ।  जो नर तुम को ध्याता, मन वांछित फल पाता ॥  ॐ जय गंगे माता चन्द्र सी ज्योति तुम्हारी, जल निर्मल आता ।   शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता ॥  ॐ जय गंगे माता  पुत्र सागर के तारे, सब जग के ज्ञाता ।  कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुखदाता ॥  ॐ जय गंगे माता  एक ही बार जो तेरी शरणागति आता ।  यम की त्रास मिटाकर, परम गति पाता ॥  ॐ जय गंगे माता  आरती मात तुम्हारी जो नर नित गता ।  दास वही सजह में मुक्ति को पाता ॥  ॐ जय गंगे माता  श्री गंगा जी की आरती समाप्तम