Posts

Showing posts with the label shuk grah upay or remedy

Shukra| Venus Planet and remedies

Image
शुक्र प्रभाव और उपाय सामान्‍य तौर पर शुक्र को दो रूप में देखा जाता है, एक स्‍त्री एवं लक्ष्‍मी के रूप में तो दूसरा राक्षसों के गुरु के रूप में। एक ओर जहां शुक्र आमोद प्रमोद और सांसारिक संसाधन मुहैया कराता है, वहीं दूसरी ओर अदम्‍य साहसी कार्यों के लिए भी शक्ति देता है। हर युग में शुक्र का अपना महत्‍व रहा है। चाहे स्‍वर्ग हो या रावण की लंका, चाहे जनक की सभा हो या इंद्रपस्‍थ का महल, हर जगह शुक्र ने अपना प्रभाव दिखाया है।  हर युग में सोना, चांदी, हीरे जवाहरात, सौंदर्य, लक्ष्‍मी और स्‍त्री ने शुक्र का प्रतिनिधित्‍व किया है, लेकिन समय के साथ अब विलासिता का अर्थ बने शीर्ष उपकरण भी इसी श्रेणी में आने लगे हैं। इसकी कमी यही है कि एक दौर में जहां नोकिया मोबाइल लग्‍जरी का पर्याय बनकर उभरता है, वहीं अगले दौर में सैमसंग और आईफोन के रूप में लग्‍जरी के आयाम देता है। कार्य के आधार पर मोबाइल हमेशा बुध का प्रतिनिधित्‍व करेगा, लेकिन किस उपकरण से संचार या संदेशों का आवागमन हो रहा है, वह शुक्र के आधार पर देखा जाएगा। कभी ब्‍लैक एण्‍ड व्‍हाइट टीवी और कुछ समय पहले तक रंगीन टीवी भी शुक्र के उपकरण थे, लेकिन ...